Type Here to Get Search Results !

NVS Class 6th Admission 2023: कक्षा 6th के एंट्रेंस फॉर्म भरने में हो गई है गलती, तो आज ही करें सुधार

नवोदय विद्यालय समिति।

नवोदय विद्यालय समिति।

NVS Class 6th Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने class 6th के एंट्रेंस के लिए भरे गए फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है। अगर किसी विद्यार्थी द्वारा भरे हुए class 6th के एंट्रेंस फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है, तो उसमें सुधार किया जा सकता है। इसके लिए NVS ने आज का समय यानि 2 सितंबर, 2023 तक का समय निर्धारित किया है। इसके बाद फॉर्म में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। अभिवावक इस बात पर भी ध्यान दें कि फॉर्म के कुछ ही सेक्शन में बदलाव किया जा सकता है और फॉर्म में सुधर करने के लिए विद्यार्थी NVS के आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपनी ID लॉगइन करनी होगी।

ये भी पढ़ें- GATE 2024 Registration: GATE 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

NVS के class 6th Admission फॉर्म में बदलाव कैसे करें

NVS के class 6th के एंट्रेंस फॉर्म में बदलाव करने के लिए अभिवावक सबसे पहले NVS आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर जाकर 6th एंट्रेंस 2023 करेक्शन विंडो क्लिक करें और विद्यार्थी कि ID ओपन करने के लिए विद्यार्थी का पूरा विवरण डालें ID ओपन होने के बाद फॉर्म आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। फिर आप फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं और सुधार करने के बाद उस फॉर्म को फिर से सबमिट कर दें।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि NVS class 6th Admission के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक थी, जिसके लिए करेक्शन विंडो खोला दिया गया है। कल यानि 3 सितम्बर 2023 को इस विंडाे को बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NVS के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी : CBSE ने जारी किया नया सर्कुलर, संबंधित सभी स्कूलों पर नियम होंगे मान्य

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad