Type Here to Get Search Results !

NIOS 10th, 12th Admit Card 2023: एनआईओएस ने किए 10th, 12th के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 एनआईओएस ने किया 10th, 12th के एडमिट कार्ड जारी 

 एनआईओएस ने किया 10th, 12th के एडमिट कार्ड जारी 

NIOS 10th, 12th Admit Card 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी NIOS की ओर से कक्षा अक्टूबर/ नवंबर 2023 सेशन के लिए 10वीं और कक्षा 12वीं के थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी किए गए हैं।

जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एनआईओएस 10th, 12th एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा।

इसके बाद आपको Examination सेक्शन में जाने के बाद एडमिट कार्ड (OCT/NOV 2023) लिंक पर क्लिक करना होगा।

विद्यार्थी को एक नए पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे- एनरोलनमेंट नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

अंत में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

NIOS Class 10, 12 Admit Card 2023 Direct Link

जो भी विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्र पर जाएं, वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

कब होंगी परीक्षाएं

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से तय किए गए परीक्षा सेंटर्स पर थ्योरी के विषयों की परीक्षाएं 3 अक्टूबर 2023 से 6 नवंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं खत्म होने के बाद अक्टूबर-नवंबर 2023 सेशन का रिजल्ट लगभग 7 सप्ताह के बाद घोषित कर दिया जाएग, जिसे विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Also Read: JSSC Lady Supervisor Exam 2023 : झारखंड लेडी सुपरवाइजर में भर्ती का मौका, ऐसे करें आवेदन

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad