Type Here to Get Search Results !

Engineer’s Day 2023: सिंगल चाइल्ड मदर कैसे बन गई भारत की पहली महिला इंजीनियर, पढ़िये उनके संघर्ष की कहानी

19 के दशक की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता। 

19 के दशक की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता। 

Engineer’s Day : देशभर में 15 सितंबर, 2023 को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले Engineer’s को इस खास दिन पर उनके उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। इस दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इसी खास अवसर पर आज आपको देश की पहली महिला इंजीनियर के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिये उनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

देश की पहली महिला इंजीनियर का नाम ए. ललिता यानी पूरा नाम अय्योलासोमायाजुला ललिता है। वह देश की पहली इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनी थीं। उन्होंने यह खिताब उस दौर में मिला था, जिस वक्त में लड़कियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनना तो दूर की बात है, उस समय लड़कियों को पढ़ने-लिखने का भी मौका तक नहीं दिया जाता था। उस वक्त ललिता ने केवल हायर स्टडीज की पढ़ाई ही नहीं की, बल्कि उन्होंने कमयाबी भी हासिल की थी।

27 अगस्त 1913 को चेन्नई में जन्मी ए. ललिता की शादी महज 15 साल की उम्र में कर दी गई थी। उनकी शादी के चार साल तक तो उनकी जिंदगी एक आम लड़की की तरह ही थी। उसके बाद उनके घर में बेटी जन्म लिया, जिसने उनकी खुशियां दुगनी कर दीं। लेकिन, यह खुशी उनके जीवन में ज्यादा समय तक नहीं रह पाई। बेटी के जन्म के चार महीने के बाद ही ललिता के पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद तो उनकी पूरी दुनिया ही बिखर गई। अब ऐसे में उनके सामने अपनी बेटी की परवरिश करने के साथ-साथ आगे का पूरा जीवन पड़ा था।

ए. ललिता की शुरूआती शिक्षा

उस दौर में जब लड़कियों को पढ़ने का मौका तक नहीं दिया जाता था, उस समय ए. ललिता ने अपनी बेटी की परवरिश के लिए अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की। लेकिन, उनके लिए यह सब आसान नहीं था क्योंकि उस समय लड़कियां घर के काम-काज ही किया करती थीं। उनके पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया और हमेशा उन्होंने उनका साथ दिया।

ए. ललिता ने कैसे की इंजीनियरिंग

पिता और भाईयों का साथ पाकर ललिता ने आखिरकार हायर स्टडीज करने का ठान लिया। उन्हाेंने मद्रास काॅलेज आफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। वहां भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्हाेंने सभी मुश्किलों को पार करते हुए इलेक्ट्रिकल से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला इंजीनियर बन गईं। वे एक महिला होकर भी आपने जीवन के मुश्किलों से लड़ते हुए भारत के महिलाओं के लिए मिसाल बन गईं। इंजीनियर्स डे पर ए ललिता के नाम का जिक्र न किया जाए, यह मुश्किल है। 

Also Read: Career में सफलता पाने के लिए करें कुछ अलग, पढ़िये ये Important Tips

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad