Type Here to Get Search Results !

CG VYAPAM Result 2023 रायपुर ने फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

रायपुर ने फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के रिजल्ट घोषित।

रायपुर ने फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के रिजल्ट घोषित।

CG VYAPAM Result 2023: छत्तीसगढ़ फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के अलग-अलग चरणों में सम्मिलित महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने फीमेल सुपरवाइजर भर्ती के अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी है। सीजी व्यापम द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती के अंतिम नतीजों की घोषणा 18 सितंबर को की गई और इसके साथ ही मंडल ने अंतिम रूप से चयनित महिला उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर सूची भी जारी कर दी गई है।

सीजी व्यापम की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, सुपरवाइजर परीक्षा 2023 में संगीता पाणिग्रही ने 84.278 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान रितु पटेल ने प्राप्त किया है और इनको 84.021 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, 83.763 अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप तीसरे स्थान पर हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

दूसरी ओर, उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि सीजी व्यापम ने सुपरवाइजर (open direct recruitment) परीक्षा 2023 के नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ परीक्षा का फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे मंडल के आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर एक्टिव लिंक द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि सीजी व्यापम ने छत्तीसगढ़ सरकार के, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती तथा परिसीमित सीधी भर्ती) के कुल 440 पदों पर, भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत, लिखित परीक्षा 27 अगस्त, 2023 को आयोजित की गई थी। जिसके नतीजे अब घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।

Also Read: CLAT Exam: क्लैट को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होंगी परीक्षा

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad