Type Here to Get Search Results !

Government Job 2023: हरियाणा से बिहार तक निकली बंपर भर्तियां, जानें कैसे होगा आवेदन

हरियाणा से बिहार तक निकली बंपर भर्तियां।

हरियाणा से बिहार तक निकली बंपर भर्तियां।

Government Job 2023: ऐसे बहुत से युवा हैं, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आज हम अपनी इस खबर में बिहार से लेकर हरियाणा तक कुछ ऐसे राज्यों के बारे में बताएंगे, जहां हजारों नौकरियां निकली हुई है। बता दें कि इन भर्तियों पर रजिस्ट्रेशन जारी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। इन सभी भर्तियों की योग्यता से लेकर अप्लाई करने की आखिरी तारीख तक अलग है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस को चेक कर सकते हैं।

BSSC CGL Recruitment 2023

बिहार CGL मुख्य परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए जो उम्मीदवार योग्य हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in है। बता दें कि ये भर्ती कुल 2248 पद पर की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून है। अन्य जानकारी उम्मीदवार नोटिस से चेक कर सकते हैं।

Also Read: JEE Advanced 2023: जारी हुई Answer Key, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

Eklavya Model School Recruitment 2023

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल ने 38 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 38,480 पद भरे जाएंगे, जिसमें प्रिंसिपल से लेकर पीजीटी, काउंसलर जैसे कई पद शामिल हैं। उम्मीदवार इसके लिए योग्यता और अन्य जानकारी देखकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए सिलेक्शन कई चरणों के बाद होगा। आवेदन करने और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल साइट recruitment.nta.nic.in देख सकते हैं।

HSSC Group D Recruitment

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप डी के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन जारी हैं और अप्लाई करने की आखिरी डेट 26 जून है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। 10वीं पास लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 13,500 पद भरे जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad