Type Here to Get Search Results !

JEE Advanced 2023: जारी हुई Answer Key, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

JEE Advanced 2023 Answer Key जारी हुई। 

JEE Advanced 2023 Answer Key जारी हुई। 

JEE Advanced 2023 Answer Key: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2023 की आंसर-की जारी हो गई है। जिन भी कैंडिडेट्स ने इस साल की जेईई एडवांस्ड परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी ने यह आंसर-की जारी की है। अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं। आंसर-की को कैसे डाउनलोड करना है, उसका आसान तरीका हम आपको नीचे बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आंसर की देख सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कर सकते हैं कैंडिडेट्स

जारी हुई यह आंसर-की प्रोविजनल है, जिस पर कैंडिडेट्स अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति मिलने के बाद उन पर विचार किया जाएगा और इसके बाद अगर कोई सुधार होगा तो उसे करने के बाद फाइनल आंसर-की फिर से जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने का लिंक भी वेबसाइट पर दिया हुआ है।

Also Read: CG Forest Guard Recruitment 2023: आवेदन करने का आखिरी दिन आज, यहां देखें डिटेल्स

इस तरह डाउनलोड करें आंसर-की

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

वहां पर आपको JEE Advanced Answer Key 2023 लिखा हुआ दिखाई देगा, जिस पर जाकर क्लिक करना है।

इसके बाद नया पेज खुल जाएगा, जहां कैंडिडेट्स को अपना हॉल टिकट नंबर और मांगे गए अन्य डिटेल्स भरने होंगे।

डिटेल्स भरने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी।

जिसे देखने के बाद आप इसका प्रिंट निकलवा सकते हैं। साथ ही इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

हर ऑब्जेक्शन के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये शुल्क देना होगा।

बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2023 की आंसर-की आज रिलीज हुई है। ऐसे में इस पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 12 जून 2023 रखी गई है। जिसको आप 5 बजे से कर दें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad