BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में लाखों उम्मीदवार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल, बीपीएससी ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कई विद्यालयों में विभिन्न स्तर पर अध्यापन के लिए 1.7 लाख से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती की अधिसूचना अब जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन आयोग ने 30 मई 2023 को जारी कर दिया है। इस जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कक्षा 1 से 5 तक, 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक तीन स्तरों पर कई विषयों के लिए कुल 1,70,461 शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है।
कक्षा 1 से 5वीं तक इतनी है भर्ती
BPSC शिक्षक भर्ती 2023 (Bihar Teacher Recruitment) अधिसूचना के अनुसार कक्षा 1 से लेकर 5 तक राज्य के कई जिलों में कुल 67,066 रिक्तियां निकाली गई हैं। वहीं, 9वीं, 10वीं और कक्षा 1वीं1, 12वीं के स्तरों पर कई विषयों के लिए कुल 1,03,395 शिक्षकों की भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। BPSC ने तीनों ही स्तरों पर बिहार के कई जिलों के लिए निकाली गई शिक्षकों की भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्र से 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द, 150 की चल रही जांच
15 जून से कर सकेंगे आवेदन
बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए इसकी आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। ऐसे में जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो 12 जुलाई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। एक बार प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म बीपीएससी के पोर्टल onlinebpsc.bihar.gov.in पर मिल जाएगा। वहां जाकर आवेदक ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। बिहार शिक्षक भर्ती के बारे में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी लोगों को ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।
Post a Comment
0 Comments