आईएएस परी बिश्नोई की शादी आदमपुर विधानसभा सीट से हिसार के बीजेपी विधायक भाव्या बिश्नोई से होने जा रही है। बिश्नोई परिवार ने ट्विटर पर दोनों की फोटो अपलोड कर उन्हें सगाई की बधाई दी है। भाव्या बिश्नोई हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं।
भव्य बिश्नोई के पिता पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई हैं और उनकी माता वर्तमान में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक के पद पर हैं।
भव्य बिश्नोई ने यहां से की है पढ़ाई
बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से गवर्नमेंट एंड इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन में मास्टर और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से समकालीन भारत में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की। भव्य बिश्नोई वर्तमान में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।
भव्य बिश्नोई कांग्रेस पार्टी के टिकट पर हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े हुए थे। बता दें कि भव्या बिश्नोई ने आईएएस परी बिश्नोई से सगाई कर ली है। इससे पहले उन्होंने महरीन पीरजादा से सगाई की थी। दूसरी ओर, जब बिश्नोई समुदाय को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिश्नोई परिवार पर जमकर हमला किया, जिसके बाद भव्य बिश्नोई और महरीन पीरजादा की सगाई टूट गई।
Post a Comment
0 Comments