Type Here to Get Search Results !

Home Guard Bharti 2023: झारखंड होम गार्ड में 708 पोस्ट पर होगी भर्ती, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

झारखंड होम गार्ड्स भर्ती।


झारखंड होम गार्ड्स भर्ती।


Jharkhand Home Guard Bharti 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स धनबाद ने होम गार्ड्स पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के जरिए झारखंड में होमगार्ड्स के कई पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और आवेदन करने के योग्य उम्मीदवार झारखंड होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 708 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, रिक्ति विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां आदि के बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत 708 पदों को भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं, 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 के लिए आयु सीमा

वहीं, जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट से संबंधित जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ी जा सकती है। साथ ही, बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के चयन मानदंड से गुजरना होगा। प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 20 मार्च 2023

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 4 अप्रैल 2023

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 आवेदन कैसे करें

झारखंड होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in पर जाएं।

अगला, APPLY लिंक पर क्लिक करें।

पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।

शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।

फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad