Type Here to Get Search Results !

जारी हुआ UGC NET 2022 आंसर-की, Direct Link से जता सकते है आपत्ति

UGC NET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2022 एग्जाम की आंसर-की जारी कर दी गई है। यह आंसर-की एनटीए नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इस पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया गया है। जो उम्मीदवार UGC NET 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आंसर-की डाउनलोड कर के अपने जवाब से मेल कर सकते हैं।

अगर उम्मीदवार को नेट की आंसर-की 2022 में कोई गड़बड़ी लगती है या कोई छात्र इससे सहमत नहीं है, तो वे उस पर आपत्ति जता सकते हैं। इसके लिए आपको 20 अक्टूबर 2022 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। बता दें कि NET Answer Key पर चुनौति जताने के लिए विद्यार्थियों को हर सवाल के लिए 200 रुपये के फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार फीस की पेमेंट 20 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key पर कैसें जताएं आपत्ति ?

विद्यार्थी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी नेट 2022 आंसर-की पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही चैलेंज कर सकते हैं। ईमेल या अन्य तरीके से भेजी गई चैलेन्ज को स्वीकार नहीं किया जाएगा। समझिए इस प्रक्रिया को स्टेप वाइज-

उम्मीदवार एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर NET Answer Key 2022 Link मिलेगा। उसे सेलेक्ट करें। यूजीसी नेट लॉगिन पेज ओपन होगा। अब आप अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से Login कर सकते हैं। लॉगिन होते ही आपके स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी। उसे क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं आपको NET Answer Key Challenge का लिंक भी दिखेगा। उस पर क्लिक करें। जिस सवाल पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उसे मार्क करें। इसके साथ ही अपने हिसाब से सही ऑप्शन को भी मार्क करना होगा। आगे डॉक्यूमेंट्स अपलोड का विकल्प मिलेगा। आप अपनी आपत्ति को सपोर्ट (Support) करने वाले दस्तावेज (Documents) भी अपलोड कर सकते हैं। अब अपना क्लेम (Claim) सेव करके आगे बढ़ें। इसके बाद आपको चैलेंज की फीस का भुगतान करना होगा। इसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए भरा जा सकता है।अंत में कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर रख लें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad