Type Here to Get Search Results !

RBI Assistant Admit Card 2023: आरबीआई परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आरबीआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।

आरबीआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।

RBI Assistant Admit Card 2023: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से असिस्टेंट पद की परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन 21 और 23 अक्टूबर, 2023 को आयोजित किया जाना था। बाद में इस परीक्षा को 6 अक्टूबर को रद्द करने की घोषणा की गई जिसके अनुसार अब इस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 और 19 नवंबर 2023 को किया जाएगा।

RBI Assistant Admit Card इस डेट को होगा जारी

आरबीआई ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा डेट को आगे बढ़ने के बाद विभाग की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के डेट की घोषणा नहीं की गई। खबरों के अनुसार, आरबीआई द्वारा एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकता है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि परीक्षा के एक सप्ताह पहले या 10 से 11 नवंबर 2023 तक एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। आप इस एडमिट कार्ड को आरबीआई के आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर एक्टिव लिंक के माध्यम से चेक कर सकेंगे। जिसके लिए आप समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।

RBI Assistant Admit Card 2023: कितने पदों पर की जाएगी भर्ती

आरबीआई के द्वारा असिस्टेंट पद के लिए 450 रिक्तियां भरी जाएगी। इस के लिए नोटिफिकेशन 13 सितंबर, 2023 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जिसके लिए लास्ट डेट 4 अक्टूबर, 2023 थी। अब पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा 18 से 19 नवंबर, 2023 तक आयोजित करने की घोषणा की गई है। वहीं,� 31 दिसंबर, 2023 को मुख्य परीक्षा आयोजित किए जाने की घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गई है।

Also Read: MPPSC PCS Prelims 2023 : एमपीपीएससी के आवेदन करने की डेट बढ़ी, जानें आवेदन फीस

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad