Type Here to Get Search Results !

UP NEET PG Counselling 2023: मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

UP NEET PG Counselling 2023 मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

UP NEET PG Counselling 2023 मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

UP NEET PG Counselling 2023: उत्तर प्रदेशमहानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से 18 सितंबर 2023 से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 (UP NEET PG Counselling) मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुके हैं। मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार यूपी नीट पीजी मॉप अप राउंड के लिए नीट के आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर आपने आवेदन भर सकते हैं।

यहां जाने काउंसलिंग का शेड्यूल

-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 सितंबर 2023 शाम 5 बजे से 21 सितंबर 2023 सुबह 11 बजे तक होंगे।

-रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की डेट 18 सितंबर 2023 शाम 5 बजे से 21 सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक का दिया गया है।

-मेरिट लिस्ट 21 सितम्बर 2023 को जारी की जाएगी।

-ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 22 सितंबर 2023 शाम 5 बजे से 25 सितंबर 2023 सुबह 11 बजे तक होंगे।

-सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा 26 सितंबर 2023 की जाएगी।

-प्रवेश 27 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक होंगे साथ ही अलॉटमेंट लेटर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

-सबसे पहले उम्मीदवार डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं।

-होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

-आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें।

-उसके बाद चॉइस फिलिंग विंडो खुल जाएगी।

-वहां जाकर विकल्प भरें और फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

-अंत में अपना फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकलकर सुरक्षित रख लें।

Also Read: NVS Admission 2023: कक्षा 9वीं और 11वीं के एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad