Type Here to Get Search Results !

SSC JE 2023 परीक्षा के नेगेटिव मार्किंग स्कीम में बदलाव, जानें नोटिस डिटेल्स

SSC JE 2023 परीक्षा के नेगेटिव मार्किंग स्कीम में बदलाव 

SSC JE 2023 परीक्षा के नेगेटिव मार्किंग स्कीम में बदलाव 

SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा 2023 के नेगेटिव मार्किंग स्कीम में बदलाव की घोषणा की गई । इस बदलाव के लिए आयोग की तरफ से 18 सितंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने इस बार SSC JE 2023 की परीक्षा देने वाले हैं, इस बदलाव का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ऐसे होगी नेगेटिव मार्किंग स्कीम

पहले, दोनों परीक्षाओं के लिए, नेगेटिव मार्किंग उस प्रश्न के लिए दिए गए कुल अंकों का एक तिहाई था। पर अब आधिकारिक वेबसाट Ssc.nic.in पर जारी किए गए, नए नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा के पेपर 1 में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। विभाग ने कहा कि पेपर 2 में, गलत उत्तरों के होने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग तय की गई है।

अक्टूबर में होगी परीक्षा

एसएससी जेई 2023 की परीक्षा संभवत अक्तूबर, 2023 को तय की गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से परीक्षा की सटीक डेट और टाइम का ऐलान बाद में किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के द्वारा, एसएससी केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियरों की कुल 1,324 रिक्तियों को भरा जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

सीमा सड़क संगठन जिसमे केवल पुरुष उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं-

जेई (सी): 431

जेई (ईएंडएम): 55

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग

जेई (सी): 421

जेई (ई): 124

केंद्रीय जल आयोग

जेई (सी): 188

जेई (एम): 23

बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स)

जेई (सी): 7

जेई (एम): 1

फरक्का बैराज परियोजना

जेई (सी): 15

जेई (एम): 6

सैन्य इंजीनियर सेवाएं

जेई (सी): 29

जेई (ईएंडएम): 18

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन

जेई (सी): 4

जेई (ई): 1

जेई (एम): 1

Also Read: IBPS Clerk Prelims Exam 2023: आईबीपीएस ने जारी किया स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad