Type Here to Get Search Results !

RPSC RAS Prelims 2023 परीक्षा का सिटी-स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Prelims 2023 परीक्षा का सिटी-स्लिप जारी 

RPSC RAS Prelims 2023 परीक्षा का सिटी-स्लिप जारी 

RPSC RAS Prelims 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को तय किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया है । जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में शमिल होने के लिए आवेदन किया था, उनके लिए 24 सितंबर 2023 को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी-स्लिप की जानकारी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे आयोजित की जाएगी परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को तय की गई है। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। लेट से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं। आयोग ने उम्मीदवारों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को कहा है ताकि परीक्षा की सभी औपचारिकता समय पर पूरी कर ली जाए।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी-स्लिप

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

उसके बाद अपने मागें गए क्रेडेंशियल डिटेल्स भरें और लॉगिन करें।

अब आपके स्क्रीन पर आपका सिटी-स्लिप दिखाई देगा।

अंत में उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।

एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार के आधिकारिक वेबसाइट द्वारा अपने परीक्षा शहर एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और उम्मीदवार उसी के अनुसार अपनी यात्रा का शेड्यूल भी तैयार कर सकते हैं।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से एडमिट कार्ड के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से तीन दिन पहले यानी कि संभवतः 28 सितंबर 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। RPSC RAS Prelims Exam 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। question पेपर हल करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। जैसा की ऊपर बताया गया की परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है।

Also Read: NTA YET Admit Card 2023: स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad