Type Here to Get Search Results !

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023: राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट यहां करें डाउनलोड, जल्द होंगे जारी

राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंट एग्जामिनेशन 2023 रिजल्ट। 

राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंट एग्जामिनेशन 2023 रिजल्ट। 

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023:�राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंट एग्जामिनेशन 2023 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट 22 सितंबर, 2023 के दिन को भी जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

इस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद, राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाना होगा। आगे जानते हैं कि इस बार की कट-ऑफ कितनी रह सकती है।

कितनी हो सकती है इस बार की कट-ऑफ

किस कैटेगरी के लिए कट-ऑफ कितनी होगी, इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगी, पर संभावित तौर पर एक अनुमान लगाया जा सकता है कि जनरल कैटेगरी पुरुष के लिए कट-ऑफ 440-450 के बीच हो सकती है और महिलाओं के लिए 400 से 410 के बीच हो सकती है। एससी कैटेगरी पुरुषों के लिए 350 से 360 और महिलाओं के लिए 340 से 350 का कट-ऑफ जारी हो सकता हैं। ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 355 से 365 और महिला उम्मीदवारों के लिए 355 से 360 तक रखे जा सकते हैं।

कितने सीटों का किया जाएगा आवंटन

आपको बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से पूरे राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों में 25000 सीटों पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। इस वर्ष करीब 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार हैं।

कब हुई थी यह परीक्षा

यह परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों यानी की MCQ पर आधारित थी। जिस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 600 अंकों के लिए 200 प्रश्नों का उत्तर देना था।

Also Read: RPSC Admit Card 2023: जल्द जारी होंगे आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें डिटेल्स

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad