Type Here to Get Search Results !

BSEB STET Admit Card 2023: बीएसईबी STET एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहां जानें डिटेल्स

बीएसईबी STET के एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन जारी। 

बीएसईबी STET के एडमिट कार्ड का नोटिफिकेशन जारी। 

BSEB STET Admit Card 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की तरफ से, जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, बिहार शिक्षा पात्रता परीक्षा यानी STET के नहीं आए थे। उनके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। बीएसईबी की ओर से एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे कुछ समय बाद अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. सबसे पहले बिहार एसटीईटी 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा या BSEB STET Admit Card 2023 Download Direct Link पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपको नए पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना है।

4. उसके बाद एडमिट कार्ड एक नए पेज पर खुल जाएगा।

5. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें या फिर प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

बता दें कि बिहार एसटीईटी 2023 की परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 तक किया जाना है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जब भी वे परीक्षा केंद्र पर जाएं तो, एडमिट कार्ड और एक अपना ID कार्ड लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और ID कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan BSTC Result 2023: जल्द जारी हो सकता है बीएसटीसी का रिजल्ट, यहां जानें पूरी Detail

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad