Type Here to Get Search Results !

AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

आयुष नीट यूजी 2023

आयुष नीट यूजी 2023

AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति यानी AACCC के तरफ से आयुष नीट यूजी 2023 के पहले राउंड का सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माधयम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 8 सितंबर, 2023 से 13 सितंबर, 2023 तक अपने आवंटित कॉलेजों में जाकर रिपोर्ट करना होगा।

राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 को शुरू हुई और 4 सितंबर, 2023 को खत्म हुई थी। 2 सितंबर, 2023 से 4 सितंबर, 2023 तक, उम्मीदवारों को अपनी पसंद भरने और अपने विकल्प भरने की अनुमति दी गई थी। सीट आवंटन की प्रक्रिया की शुरुआत 5 सितंबर, 2023 से 6 सितंबर, 2023 तक की गई थी। राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2023 को तय की गई है।

कैसे चेक करें काउंसलिंग रिजल्ट 

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाना होगा।

2. होमपेज पर, NEET UG काउंसलिंग 2023 पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

4. पूछे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

5. फिर आपका सीट आवंटन रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. अंत में भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- CGPEB Jobs 2023: छत्तीसगढ़ में हैंडपंप टेक्निशियन के पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया | Hari Bhoomi

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad