Type Here to Get Search Results !

MPESB Admit Card: गरप 4 भरत परकष क एडमट करड जर ऐस कर डउनलड

ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

MPESB Group 4 Admit Card: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड- 3, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य कई पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए जा रहे हैं, वे इसकी ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, MPESB ग्रुप 4 एग्जाम 15 से 18 जुलाई तक को राज्य के कई विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। ये परीक्षा दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली है। एमपीईएसबी ग्रुप 4 भर्ती के जरिए कुल 3047 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें 1982 सहायक ग्रेड -3 के पद, 649 स्टेनो टाइपिस्ट और कई अन्य पद शामिल है।

इस तरह करें Admit Card डाउनलोड

-MPESB Group 4 का Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को पहले esb.mp.gov.in साइट पर जाना होगा।

-इसके बाद होम पेज पर जाकर एडमिट कार्ड के दिए गए लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा।

-फिर वहां ग्रुप-4 एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।

-लास्ट में अपना विवरण डाल कर उसे सबमिट कर दें।

-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे प्रिंट करवा कर रख लें।

Also Read: शुरू हुआ डीएलएड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, करें अप्लाई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। अगर कोई गलती होती है तो उसे तुरंत ठीक करवाने के लिए शिकायत करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना अनिवार्य होगा।

कैसे होगा इसमें चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad