Type Here to Get Search Results !

Police Constable Bharti 2023: मधय परदश म पलस कसटबल क पद पर भरत ऐस कर आवदन

मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती।

मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती।

Police Constable Bharti 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बहुत ही खास होने वाला है। दरअसल, मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन तिथि भी जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2023 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 10 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के कुल खाली 7090 पदों को भरने का फैसला किया है। यही नहीं, सिपाही जीडी विशेष सशस्त्र बल के लिए 2646 पद भरा जाएगा। साथ ही सिपाही जीडी के 4444 पदों पर भर्ती का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सिपाही जीडी और रेडियो आपरेटर के 321 पद भरे जा रहे हैं।

उम्र सीमा (Age Limit)

इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 10 जुलाई से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी। साथ ही इस भर्ती से संबंधित और ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाना होगा।
  • मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म खुलने के बाद आवश्यक मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad