Type Here to Get Search Results !

MHT CET Result 2023: जारी हुआ महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें फटाफट चेक

आज जारी होगा महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट

आज जारी होगा महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट

MHT CET Result 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, महाराष्ट्र की तरफ से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट MHT CET 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। बता दें कि ये रिजल्ट आज यानी 12 जून 2023 को सुबह 11 बजे आना था, लेकिन महाराष्ट्र स्टेट सेल ने इस रिजल्ट का लिंक पहले ही एक्टिव कर दिया। बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का ये परिणाम भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) का जारी हुआ है। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिशियल साइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल पीसीएम ग्रुप वालों के लिए MHT CET परीक्षा 9 मई से 14 मई के बीच आयोजित हुई थी। वहीं, PCB ग्रुप के लिए ये एग्जाम 15 से 20 मई तक आयोजित हुए थे। ये एग्जाम सीबीटी (CBT) यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट था, जिसमें ऑनलाइन मोड के जरिए एग्जाम आयोजित हुए थे।

MHT CET Result 2023 इस तरह देखें

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को cetcell.mahacet.org साइट पर जाना होगा। इस साल ये एग्जाम 4.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया है।

साइट पर जाने के बाद होम पेज पर जाकर portal links के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद MHT CET Result 2023 के लिंक पर जाएं।

फिर वहां रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंट ले लें।

Also Read: Rajasthan High Court: क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, इस तरह करें चेक

कब होगी काउंसलिंग

MHT CET 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एमएचटी सीईटी (MHT CET) काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को MHT CET 2023 के रिजल्ट के आधार पर एडमिशन के लिए विचार की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बता दें कि संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए MHT CET आयोजित करता है।

इन वेबसाइट पर भी कर सकेंगे चेक

mahacet.org

mahacet.in

cetcell.mahacet.org 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad