Type Here to Get Search Results !

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने किए परीक्षा पैटर्न में बदलाव, देखें क्या है नया

सीबीएसई ने किए परीक्षा पैटर्न में बदलाव। 

सीबीएसई ने किए परीक्षा पैटर्न में बदलाव। 

CBSE Board Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से अगले साल होने वाले बोर्ड एग्जाम के पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं, अगर बात इस साल की करें तो इस साल CBSE Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 12 मई 2023 को जारी हुआ था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही साल 2024 में होने वाले एग्जाम की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। बता दें कि बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साल 2024 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2024 से होगा। इसके साथ ही CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सैंपल पेपर भी जारी किए जाते हैं। अब CBSE ने साल 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न की घोषणा भी कर दी है।

एग्जाम पैटर्न में हुआ ये बदलाव

CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए साल 2024 में होने वाले एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हालांकि, पेपर पिछले साल की तरह ही डिजाइन होगा। इसके साथ ही पेपर कारण बताओ पर आधारित होगा। इसमें दीर्घ उत्तरीय और लघु उत्तरीय दोनों तरह के प्रश्न होंगे। साथ ही उसमें केस स्टडी बेस्ड सवाल भी पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इस विषय से की है पढ़ाई तो इस भर्ती के लिए करें अप्लाई, मिलेगी मोटी सैलरी

कैसा होगा 10th Science का पेपर

इस पेपर में 5 खंडों में 39 प्रश्न दिए हुए होंगे, जिसमें सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। वहीं, कुछ प्रश्नों में स्टूडेंट्स को आंतरिक विकल्प भी दिए जाएंगे। सेक्शन A में 20 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित होगा। वहीं, सेक्शन B में 6 अति लघु प्रश्न हैं, जिसके लिए 2 अंक हैं। स्टूडेंट्स को इन सवालों का जवाब 30 से 50 शब्दों में देना होगा। सेक्शन c में 7 लघु उत्तर के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 03 अंक मिलेंगे। इन आंसर को 50 से 80 शब्दों के दायरे में लिखना होगा। सेक्शन D में 5 अंकों के 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। इनका आंसर स्टूडेंट्स को 80 से 120 शब्दों की सीमा में देना होगा। सेक्शन E में उप-भागों के साथ 4 अंकों के 3 केस बेस्ड सवाल होंगे। स्टूडेंट्स सैंपल पेपर चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर Sample Question Paper वाले लिंक पर जाएं।
  • फिर अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं Sample Question Paper के लिंक पर क्लिक करें।
  • यह सब करने के बाद आप अगले पेज पर सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर देख सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad