Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ प्रशासन में पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

चंडीगढ़ प्रशासन में पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर भर्ती।

चंडीगढ़ प्रशासन में पशु चिकित्सा निरीक्षक के पदों पर भर्ती।

चंडीगढ़ पशुपालन और मत्स्य विभाग ने चंडीगढ़ प्रशासन में पशु चिकित्सा निरीक्षक की भर्ती के एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार chdanimalhusbandry.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2023 से ही शुरू हो चुकी है। वहीं, इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 15 मई, 2023 है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय में वेबसाइट क्रैश होने की खतरा बनी रहती है।

भर्ती विवरण

भर्ती संगठन 

चंडीगढ़ प्रशासन

पद का नाम 

पशु चिकित्सा निरीक्षक

विज्ञापन संख्या 

चंडीगढ़ पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023

रिक्तियां 

11

वेतन/वेतनमान 

रु. 29200- 92300/- (लेवल-5)

नौकरी स्थान 

चंडीगढ़

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

15 मई, 2023

आवेदन करने का तरीका

ऑनलाइन

श्रेणी 

सीएचडी पशुपालन पशु चिकित्सा निरीक्षक भर्ती 2023

आधिकारिक वेबसाइट 

chdanimalhusbandry.gov.in

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल / ओबीसी / ईएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 आवेदन शुल्क देना होगा। ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन शुल्क भुगतान किया जा सकता है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तय की गई है। दरअसल, आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1.1.2023 है। साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dah.chdadmnrectt.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाने के बाद दिए गए आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad