Type Here to Get Search Results !

​JEE Main सेशन 2 परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डायरेक्ट चेक

​JEE Main सेशन 2 परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी।

​JEE Main सेशन 2 परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी।

​JEE Main Session 2 Result 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की तरफ से जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 6 से लेकर 15 अप्रैल, 2023 तक हुआ था। अभी कुछ दिन पहले एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी। इसके साथ ही इस परीक्षा में करीब 8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

बता दें कि जेईई मेन पेपर-1 का आयोजन अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे छात्रों के लिए आयोजन होता है। इसमें एनआईटी, आईआईआईटी और तकनीकी संस्थानों में बीई, बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होता है। इसके अलावा जेईई मेन का पेपर-2 में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में नामांकन प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। दरअसल, जेईई मेन सेशन 2023 के टॉप ढाई लाख स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस परीक्षा की आयोजन किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 में होने वाला है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

जेईई मेन परीक्षा 2023 इस वर्ष 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसमें अंग्रेजी, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, असमिया, ओडिया, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी और उर्दू में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2023 पेपर-1 के पहले चरण के लिए 8.6 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाने के बाद जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 के लिंक पर पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज खुलने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद रिजल्ट स्क्रिन पर दिख जाएगा।
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad