Type Here to Get Search Results !

UP Board Date Sheet 2024: 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां जानें डिटेल्स

UP Board के 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी।

UP Board के 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट शीट जारी।

UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च को खत्म हो जाएगी। छात्र अपनी डेट शीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14,12,806 लड़कों और 11,48,076 लड़कियों सहित कुल 25,60,882 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन किया है।

UP Board परीक्षा का समय

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड की सभी परीक्षाएं पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UP Board परीक्षा का विषय

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की पहली शिफ्ट में हिंदी और प्राथमिक हिंदी विषयों के परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू होगी। पहले दिन दूसरी शिफ्ट में कक्षा 10 की वाणिज्य विषय की परीक्षा और कक्षा 12 की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UP Board की प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा

कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा 5 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 25 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक होगी और दुसरे चरण की परीक्षा 2 फरवरी 2024 से 9 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।

UP Board प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शहर

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 2 फरवरी 2024 से 9 फरवरी 2024 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।��

Also Read: SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: एसएससी कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad