Type Here to Get Search Results !

MPPSC Lecturer Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन

मध्य प्रदेश में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती।

मध्य प्रदेश में निकली व्याख्याता पदों पर भर्ती।

MPPSC Lecturer Recruitment 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो लोग मध्य प्रदेश में नौकरी (Jobs) की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए ये अच्छी खबर है। आज के समय में सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाना आसान काम नहीं है। इसके लिए मेहनत के साथ-साथ तेज दिमाग की भी जरूरत होती है। बता दें कि अभी सिर्फ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार 3 सितंबर तक इस भर्ती के लिए ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में निकली लेक्चरर भर्ती से जुड़ी अन्य सभी जानकारी आप खबर में देख सकते हैं। साथ ही भर्ती का नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

पदों का विवरण और उम्र सीमा

मध्य प्रदेश में निकली व्याख्याता भर्ती के लिए कुल 9 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए। उम्र में छूट और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।

Also Read: एयर होस्टेस बनने के लिए क्या चाहिए योग्यता, कितनी होती है सैलरी

शैक्षिणक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद या भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार के चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद इंटरव्यू होगा और अंत में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर भर्ती होगी।

कैसे करना होगा आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार को mponline.gov.in की साइट पर जाना होगा। इसके बाद जैसे ही भर्ती का लिंक एक्टिव हो जाता है, उस टैब पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। वहां पर मांगी गई अपनी सभी जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को अच्छे से चेक कर लें। लास्ट में उसे सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad