Type Here to Get Search Results !

Himachal: चंबा में एक बार फिर भूस्खलन, पानी की पाइपलाइन टूटी, दुरुस्त करने में लगे कर्मचारी

चंबा में भूस्खलन होने से पानी की पाइपलाइन टूटी।

चंबा में भूस्खलन होने से पानी की पाइपलाइन टूटी।

Himachal: हिमाचल के चंबा जिले की सरौथा में शनिवार को भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस दौरान भूस्खलन होने से 10 इंच की पानी की पाइपलाइन टूट गई है। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं लोगों को पानी की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। चंबा शहर में भूस्खलन होने के चलते पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन की समस्या का सामाधान नहीं हो पा रहा है। इससे पहले भी दो बार इसी जगह पर भूस्खलन हो चुका है। इस घटना के बाद विभाग सड़क बनाने और पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

बता दें कि इससे पहले भी दो बार भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा पानी और सड़क की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। इस भूस्खलन के कारण बार-बार प्रभावित हो रहे स्थान पर इन समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, 30 मार्च 2023 को विधायक नीरज नैय्यर ने कहा था कि चंबा शहर की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के सरोथा नाला में भारी भूस्खलन के चलते हो रही समस्याओं का समाधान जल्द किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि निर्वाध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन को भूस्खलन वाले जगहों से हटाने की कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है। कार्य योजना को व्यापारिक रूप देने के लिए जल शक्ति विभाग को समयबद्ध तौर पर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि पाइप लाइन अलग निर्माण होने से पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का स्थाई समाधान होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad