Type Here to Get Search Results !

AU Recruitment 2023: इन कॉलेजों में शिक्षकों की भर्तियां, जानें डिटेल्स

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियां।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियां।

Allahabad University Recruitment 2023: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के छह प्रमुख कॉलेजों में नई भर्तियां निकलने वाली हैं। इस नए शैक्षणिक सत्र से 205 शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। हाल ही में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में करीब 300 नए शिक्षण संकाय सदस्यों की भर्ती के बाद यह कदम यूनिवर्सिटी के तरफ से उठाया गया है। दरअसल, बहुत जल्द ही यूनिवर्सिटी के तरफ से होने वाले इन भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भर्तियां ईश्वर सरन डिग्री कॉलेज, गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज (SS Khanna Girls Degree College), राजर्षि टंडन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी गवर्नमेंट कॉलेज और इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में की जाएंगी। इसके साथ ही, कुछ सीटें CMP Degree College की तरफ से भी भर्ती के लिए जारी हो सकती हैं।

भर्ती विवरण

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ओर से जारी इस भर्ती के माध्यम से सभी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, इसमें लगभग 24 अलग-अलग विषयों के लिए प्रोफेसर के पद भर जाएंगे। इसके साथ ही, सबसे ज्यादा 21 पद लॉ फैकल्टी के लिए निर्धारित होंगी।

बता दें कि पौराणिक इतिहास फैकल्टी में 09 पद, कॉमर्स डिपोर्टमेंट में 16 पद, कंप्यूटर साइंस में 07 पद, डिफेंस स्टडी में 04 पद, इकोनॉमिक्स के साथ भूगोल विषय के लिए 6-6 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साथ ही कई और अन्य विषय हैं जिन पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।

वहीं, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सात विषयों में नौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएंगी। इसमें हिंदी, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, शिक्षा, संगीत (वाद्य), दर्शनशास्त्र और जूलॉजी समेत असिस्टेंट प्रोफेसरों के आठ पदों पर स्थायी शिक्षकों की भर्ती होगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad