Type Here to Get Search Results !

Work Visa: अब न्यूजीलैंड में आसानी से मिलेगा नौकरी, माइग्रेंट वर्कर्स के लिए लॉन्च हुआ नया रिकवरी वीजा

 स्किल और माइग्रेंट वर्कर्स के लिए लॉन्च हुआ रिकवरी वीजा, ऐसे करें अप्लाई।

 स्किल और माइग्रेंट वर्कर्स के लिए लॉन्च हुआ रिकवरी वीजा, ऐसे करें अप्लाई।

New Zealand Work Visa: विदेश में नौकरी करना लगभग सभी युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आपका यह सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल, न्यूजीलैंड में काम कर रहे प्रवासी कामगारों को एक नया वीजा देने का ऐलान किया गया है। इस नए वीजा का कारण न्यूजीलैंड में आया गेब्रियल चक्रवात है, जिसकी वजह से भारी बाढ़ के कारण देश को नुकसान से जूझना पड़ा। लॉन्च किए गए नए वीजा का नाम रिकवरी वीजा दिया गया है।

आपको बता दें कि रिकवरी वीजा के माध्यम प्रवासी कामगारों को न्यूजीलैंड में छह महीने तक काम करने की अनुमति दी जाएगी। न्यूजीलैंड इस न्यू वीजा के जरिए अपने स्किल प्रवासी कामगारों की आवाजाही में रफ्तार लाना चाहता है। इसका असली मकसद ग्रेबियल चक्रवात से हुए नुकसान से उभरना है।

यह नया वीजा इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट को न्यूजीलैंड की और आकर्षित करने का कार्य करेगा। दरअसल, न्यूजीलैंड अपनी योजना के अनुसार कुछ ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है, जिसकी मदद से वे क्लीन अप, रिस्क असेसमेंट, हाउसिंग रिपेयर और इमरजेंसी रिस्पांस जैसे काम करवा सकें।

Recovery Visa के लिए जानें कौन कर सकता है अप्लाई

  • इमरजेंसी रिस्पांस मुहैया कराने वाले लोग
  • चक्रवात में हुए नुकसान की साफ-सफाई करने वाले लोग
  • खतरे और नुकसान का मूल्यांकन करने वाले लोग
  • इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग और हाउसिंग जैसी इमारतों को रिपेयर या तैयार करने वाले लोग।
  • राहत एवं बचाव में सीधे तौर पर मदद पहुंचना वाले लोग।

New Zealand Recovery Visa के लिए कैसे करें आवेदन

  • न्यूजीलैंड रिकवरी वीजा के लिए अप्लाई करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट govt.nz पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको वर्क वीजा के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब Specific Purpose or event को सेलेक्ट करें।
  • Other ऑप्शन सेलेक्ट करें और उस पर रिकवरी वीजा लिखें।
  • स्टे पीरियड पर 6 महीने का वक्त चुनें।
  • अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में भविष्य में काम आने के लिए एक फोटो कॉपी जरूर निकाल लें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad