Type Here to Get Search Results !

LIC AAO Result 2023: जल्द जारी होगा LIC प्रशासनिक अधिकारी का रिजल्ट, फिर देनी होगी यह परीक्षा

भारतीय जीवन बीमा। 

भारतीय जीवन बीमा। 

LIC AAO Result 2023: भारतीय जीवन बीमा में प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए पहले चरण का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस परीक्षा का पहला चरण पास करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा। यह मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।

फरवरी में हुई थी पहले चरण की परीक्षा

सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए 17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 तक पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब इसका जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 31वीं बैच के माध्यम से 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि इस परीक्षा का परिणाम एक से दो दिन के भीतर आ सकता है। 

कैसे करें परिणाम डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारो को एलआईसी की आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • AAO-2023 पर क्लिक करें।
  • परिणाम डाउनलोड विकल्प को चुनें।
  • इन सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड जैसे इत्यादि विवरण भरें। 
  • इस सभी प्रक्रियों को पूरा करने के बाद रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या फिर हार्डकॉपी प्रिंट कर लें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad