Type Here to Get Search Results !

IAS Ki Taiyari: इन पुस्तकों की मदद से होगी आईएएस की तैयारी और आसान, जानें पूरी सूची

आईएएस की तैयारी।

आईएएस की तैयारी।

IAS Ki Taiyari: आईएएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए लाखों अभ्यार्थी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं। आईएएस की तैयारी करने के लिए सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण विषय सामान्य अध्ययन माना जाता है। आईएएस बनने के लिए प्रारंभिक परीक्षा के दोनों ही पेपर सामान्य अध्ययन पर आधारित होते हैं। इसकी तैयारी के लिए हम इस लेख में कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन सामान्य अध्ययन से आपको तैयारी करने में बहुत ही आसान होगा और आप अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं।

सामान्य अध्ययन

सामान्य अध्ययन के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित वस्तुनिष्ठ इतिहास, इंडियन पॉलिटी, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था,सामाजिक विज्ञान, राज व्यवस्था सहित अन्य पुस्तकों को भी पढ़ सकते हैं। ये पुस्तक सिविल सेवा प्रारंभिक के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इन सभी पुस्तकों को पढ़ने के बाद परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इस बुक में आईएएस टॉपर्स के साक्षात्कार को भी शामिल किया गया है।

आईएएस की परीक्षा मुख्य तीन भागों में होती हैं

  • प्रारंभिक
  • मुख्य
  • इंटरव्यू

आईएएस की इन तीनों परीक्षाओं की किताबों के बारे में जानना बेहद जरूरी हैं। प्रारंभिक परीक्षा में जो पेपर होते हैं, वे सामान्य अध्ययन पेपर 1 सामान्य अध्ययन पेपर दो तथा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर शामिल होते हैं।

आईएएस के प्रारंभिक परीक्षा के लिए मुख्य किताबें

आईएएस के प्रारंभिक परीक्षा की कुछ महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानकारी, यह है कुछ किताबों की लिस्ट

  • भारत का स्वतंत्रता संघर्ष
  • भारतीय संस्कृति स्पेक्ट्रम
  • भौतिक और मानव भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • स्टूडेंट अटलस
  • भारत की राजव्यवस्था
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad