Type Here to Get Search Results !

Govt Jobs 2023: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, GM सहित कई पोस्ट पर भर्ती, 2 लाख सैलरी

आरईसी लिमिटेड ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं।


आरईसी लिमिटेड ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं।


REC Bharti 2023: रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन यानी REC Limited में वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के जरिए जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 15 मार्च 2023 को जारी किया गया है। आप इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट recindia.nic.in पर जाकर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के तहत कुल 125 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब से जुड़ी जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं...

REC Bharti 2023 के लिए रिक्ति विवरण

जनरल मैनेजर, इंजीनियरिंग -2

मैनेजर, इंजीनियरिंग -2

उप मैनेजर, इंजीनियरिंग -2

सहायक मैनेजर, इंजीनियरिंग -2

अधिकारी, इंजीनियरिंग -53

अधिकारी, वित्त एवं लेखा - 34

अन्य -30

REC Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता

अधिकारी वित्त और लेखा के पद के लिए, उम्मीदवारों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटेंसी की पढ़ाई की होनी चाहिए।। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल पावर और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर इंजीनियरिंग में बीटेक होना चाहिए।

REC Bharti 2023 वेतन

जनरल मैनेजर का वेतन 1,20,000 - 2,80,000 है और मैनेजर का वेतन ₹ 80,000- 2,20,000 है। उप मैनेजर पद का वेतन ₹ 70,000 - 2,00,000 है और सहायक प्रबंधक का वेतन ₹ 60,000 - 1,80,000 है। अधिकारी और अधिकारी यानी F&A का वेतनमान ₹ 50,000 - 1,60,00 होगा।

REC Bharti 2023 के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को इस आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

REC Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recindia.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

फिर आवेदन पत्र भरें।

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

फिर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट ले लें।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad