Type Here to Get Search Results !

Punjab Board Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट जून के अंत में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

Punjab Board Class 10, 12 Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ( PSEB) द्वारा जून 2022 के अंतिम सप्ताह में पंजाब बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह पुष्टि की है। पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जून में बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा और परिणाम लिंक पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर छात्रों के लिए उपलब्ध होगा।

पंजाब बोर्ड ने राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा और 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। विषय की आवश्यकताओं के अनुसार परीक्षा पेपर की अवधि 1.30 घंटे, 2 घंटे, 2.30 घंटे और 3 घंटे थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा सुबह 10 बजे और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी।

पंजाब बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad