Type Here to Get Search Results !

CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 14 मई 2022 को सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। छत्तीसगढ़ कक्षा 10, 12 रिजल्ट सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा दोपहर 12 बजे से सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर देखा जा सकता है। कक्षा 10, 12 के परिणाम घोषित होने के बाद results.cg.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।

राज्य सरकार के प्रधान सचिव, आलोक शुक्ला ने सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 तारीख और समय की पुष्टि की है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड हाथ में रखना होगा। राज्य में हर साल लगभग 8 लाख छात्र कक्षा 10, 12 की परीक्षा में शामिल होते हैं। कक्षा 10 के लिए 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक और कक्षा 12 के लिए 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक परीक्षा आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले कक्षा 10, 12 के टॉपर्स को मुफ्त हेलीकॉप्टर की सवारी की घोषणा की थी। इस साल 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के शीर्ष 10 छात्रों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त हेलीकॉप्टर की सवारी प्रदान की जाएगी।

2021 में सीजीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट 25 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था और छत्तीसगढ़ कक्षा 10 का रिजल्ट 19 मई, 2022 को घोषित किया गया था। कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.06 प्रतिशत रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 96.69 प्रतिशत रहा था। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad